मुख्यमंत्री की अनुशंसा पर पुलिस महकमे में प्रमोशन, 16 अधिकारियों को मिला तोहफा

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अनुशंसा और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की विशेष पहल पर राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों को वर्ष के अंतिम दिन बड़ी सौगात दी गई है। छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी आदेश के तहत अधिकारियों के हित में यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है, जिसे पुलिस महकमे में उत्साह बढ़ाने वाला कदम माना जा रहा है।

16 अधिकारियों को मिला नए साल का तोहफा

गृह (पुलिस) विभाग ने विभागीय पदोन्नति एवं छानबीन समिति की अनुशंसा के आधार पर राज्य पुलिस सेवा संवर्ग के वरिष्ठ श्रेणी वेतनमान प्राप्त 16 अधिकारियों को उप पुलिस अधीक्षक/सहायक सेनानी अथवा समकक्ष पद से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक/उप सेनानी अथवा समकक्ष पद पर स्थानापन्न रूप से पदोन्नत किया है।

पदोन्नति पाने वाले अधिकारियों में रितेश चौधरी, जितेन्द्र कुमार खूंटे, मति अंजली नाग (गुप्ता), कर्ण कुमार उके, मनोज कुमार ध्रुव, पुष्पेन्द्र नायक, मनोज तिर्की, मति सारिका वैद्य, सु निधि नाग, कपिल चन्द्रा, अविनाश कुमार मिश्रा, ईश्वर प्रसाद त्रिवेदी, योगेश कुमार साहू, मयंक तिवारी, रश्मीत कौर चांवला और अनिल कुमार विश्वकर्मा शामिल हैं।

देखें आदेश की कॉपी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *