बिजली बिल बकाया पर गरमाई सियासत : पूर्व सभापति प्रमोद दुबे ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, मंत्री-सांसद और अधिकारियों के बिजली बिल पेंडिंग पर उठाए सवाल

रायपुर। पूर्व सभापति प्रमोद दुबे ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने मंत्री, सांसद और अधिकारियों द्वारा बिजली बिल का भुगतान नहीं किए जाने का मुद्दा उठाया है। उन्होंने पत्र में कहा है कि बिजली बिल नहीं पटने के कारण छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड (CSEB) पर अतिरिक्त आर्थिक भार पड़ रहा है।

प्रमोद दुबे ने अपने पत्र में डिप्टी सीएम विजय शर्मा, कैबिनेट मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, टंकराम वर्मा सहित सांसदों, अन्य मंत्रीगण और कुछ आईएएस अधिकारियों के नाम का जिक्र किया है। उन्होंने सवाल उठाया है कि इन्हें इतनी अधिक तनख्वाह और सरकारी सुविधाएं मिल रही है फिर भी ये लोग बिजली का बिल क्यों नहीं पटा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *