स्वच्छता नियमों की अनदेखी पर नगर निगम की सख्त कार्रवाई, फैक्ट्री-होटल पर जुर्माना

रायपुर। नगर निगम क्षेत्र के नैवेद्य फैक्ट्री और गुजराती मिष्ठान भंडार पर निरक्षण के दौरान लापरवाही पाए जाने पर कार्रवाई की गई है. स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. तृप्ति पाणिग्रही के जन शिकायत पर सफाई व्यवस्था की पड़ताल में नैवेद्य फैक्ट्री द्वारा नगर निगम की नालियों में कचरा डाले जाने से नालियां जाम होने की जनशिकायत सही पाई गई. स्वास्थ्य अधिकारी ने फैक्ट्री संचालक पर तत्काल 10 हजार रुपए का जुर्माना करते हुए स्वच्छता व्यवस्था सुधारने निर्देश दिए.

इसी प्रकार जोन 4 क्षेत्र के गुजराती मिष्ठान भंडार के औचक निरीक्षण के दौरान एसटीपी नहीं मिलने पर डॉ. पाणिग्रही ने मिनी एसटीपी लगाए जाने नोटिस जारी कर निर्देश दिए. एसटीपी नहीं मिलने पर तत्काल 5 हजार रुपए ई जुर्माना वसूला गया. कार्रवाई के दौरान नगर निगम जोन 4 के जोन स्वास्थ्य अधिकारी वीरेन्द्र चंद्राकर, निगम मुख्यालय के स्वच्छता निरीक्षक गिरिजेश तिवारी की उपस्थिति रही.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *