रायपुर। राजधानी रायपुर में तेलीबांधा क्षेत्र में स्थित बेबीलॉन केपिटल में बने गोदाम से लाखों रूपये की दवा चोरी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि दवा एजेंसी के ही पुराने स्टाफ ने डुप्लीकेट चाबी से गोदाम का ताला खोलकर चोरी की इस वारदात को अंजाम दिया है। घटना की जानकारी के बाद पुलिस ने अपराध दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक चोरी की ये वारदात तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है। यहां स्थिति बेबीलाॅन केपिटल में च्यवन आयुर्वेदा हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड का गोदाम स्थित है। इस गोदाम से लाखों रूपये के दवा चोरी की जानकारी के बाद हड़कंप मच गया। गोदाम के स्टोर कीपर खगेंद्र साहू ने पुलिस को बताया कि वो च्यवन आयुर्वेदा हेल्थ केयर प्राईवेट लिमिटेड नामक व्यवसायिक फर्म में पिछले तीन साल से कार्यरत है। फर्म का गोदाम बेबीलॉन केपिटल के 7वें फ्लोर में बना हुआ है।

