जमानत पर रिहा हुए जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू, जेल से बाहर आते ही समर्थकों ने किया भव्य स्वागत

जांजगीर-चांपा। किसान से धोखाधड़ी के आरोप में जेल में बंद जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू को कोर्ट से जमानत मिलने के बाद आज जिला जेल से रिहा कर दिया गया। विधायक की रिहाई के दौरान जेल परिसर में समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पामगढ़ विधायक शेषराज हरवंश, कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजेश अग्रवाल सहित सैकड़ों समर्थक विधायक के स्वागत के लिए पहुंचे।

जेल से बाहर निकलते ही विधायक बालेश्वर साहू का गाजे-बाजे के साथ जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान जमकर आतिशबाजी भी की गई। खास बात यह रही कि बालेश्वर साहू जेल के अंदर से बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की तस्वीर लेकर बाहर आए। इसके बाद वे संविधान की पुस्तक लेकर कार में चढ़े और कहा, सत्यमेव जयते। मुझे किसान बनकर एक फर्जी मामले में फंसाया गया। राज्य सरकार पर दबाव बनाकर किसान राजकुमार शर्मा ने यह षड्यंत्र रचा था।

विधायक बालेश्वर साहू ने कहा कि जिसको जो करना था, उसने कर लिया, अब उन्हें अपना रास्ता आगे बढ़ाना है। अब जनता की सेवा और क्षेत्र के विकास पर पूरा ध्यान दूंगा। विधायक की रिहाई के बाद समर्थकों में भारी उत्साह है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *