छत्तीसगढ़ की यात्री बस झारखंड में दुर्घटनाग्रस्त, 5 लोगों की मौत, 25 से ज्यादा की हालत गंभीर

रायपुर छत्तीसगढ़ की एक बस झारखंड में दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है। झारखंड के लातेहार के ओरसा घाटी में ये घटना घटी है। इस दुर्घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। छत्तीसगढ़ से अपनों के घर ‘मेहमानी’ करने जा रहे एक परिवार और उनके करीबियों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त हुई है। हादसे में पांच लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है, जबकि 25 लोगों के घायल होने की खबर है।

यात्री बस को विशेष रूप से रिजर्व किया गया था। बस में सवार लोग हंसी-खुशी किसी सामाजिक समारोह या सगे-संबंधियों से मिलने जा रहे थे। उन्हें क्या पता था कि ओरसा घाटी की खतरनाक मोड़ उनके सफर का आखिरी पड़ाव साबित होगी। बस जैसे ही घाटी में पहुंची, चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और देखते ही देखते बस चीख-पुकार के साथ पलट गई।

दरअसल, लातेहार जिले के महुआडांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ओरसा घाटी में छत्तीसगढ़ से आ रही एक यात्री बस अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. जानकारी के अनुसार, बस को रिजर्व कर लोग मेहमानी में जा रहे थे।  इसी दौरान घाटी में बस का नियंत्रण बिगड़ गया और बस घाटी में पलट गई।

दुर्घटना में बस पर सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें पांच लोगों की मौत की बात भी बताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासनिक अधिकारियों को दी. सूचना मिलते ही एसडीएम विपिन कुमार दुबे ने प्रशासन तथा स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट किया। एसडीएम के आदेश पर महुआडांड़, गारू और नेतरहाट की पूरी स्वास्थ्य टीम एंबुलेंस के साथ घटनास्थल पर पहुंच चुकी है और सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। इस मामले में स्थानीय लोगों ने भी मानवता का परिचय देते हुए अपने निजी वाहनों से भी घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *