रायपुर। छत्तीसगढ़ में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस को लेकर छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड ने बड़ा ऐलान किया है. वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने बताया कि प्रदेशभर में वक्फ बोर्ड से जुड़ी सभी मस्जिदों, इमामबाड़ों और वक्फ बोर्ड कार्यालयों में तिरंगा झंडा फहराया जाएगा.
उन्होंने जानकारी दी कि प्रदेश की कुल 8,232 वक्फ संपत्तियों और स्थलों पर एक साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा. तिरंगा फहराने के बाद सभी स्थानों पर लोगों को मिठाई भी वितरित की जाएगी, ताकि गणतंत्र दिवस को उत्साह और उल्लास के साथ मनाया जा सके.

