रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र की तारीख तय कर दी गई है. विधानसभा सचिवालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, बजट सत्र 23 फरवरी से शुरू होगा और 20 मार्च तक चलेगा. इस सत्र के दौरान कुल 15 बैठकें आयोजित की जाएंगी.
राज्यपाल के अभिभाषण से होगी शुरुआत
सत्र के पहले दिन, यानी 23 फरवरी को राज्यपाल रमेन डेका का अभिभाषण होगा. राज्यपाल के संबोधन के साथ ही सदन की कार्यवाही की विधिवत शुरुआत होगी, जिसमें सरकार की आगामी योजनाओं और उपलब्धियों का खाका पेश किया जाएगा.




