रतनपुर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां डेढ़ साल के मासूम बच्चे के गले में चना फंस जाने से मौत हो गई। बच्चा बिस्तर में खेलते-खेलते चना खा रहा था, तभी अचानक चना उसके गले में अटक गया चना गले मे फंस जाने से बच्चा छटपटाने लगा परिवार वालों ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया।
इस घटना से पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है, मां-बाप की हालत बेहद खराब है, मोहल्ले में भी शोक का माहौल है। यह दुखद हादसा सभी के लिए एक बड़ी चेतावनी भी है कि छोटे बच्चों को ऐसी चीजें खाने से बचाना चाहिए जो गले में फंस सकती हैं।

