रायपुर में महिला थाना परिसर में आग लगाकर आत्मदाह करने वाली महिला वर्षा गोस्वामी की मौत हो गई है। वह अपने पति की लगातार मारपीट और मानसिक प्रताड़ना से बेहद परेशान थी।
महिला ने 10 सितंबर को महिला थाना परिसर में आत्मदाह करने की कोशिश की थी, आग में झुलसी वर्षा को गंभीर हालत में डीकेएस अस्पताल में भर्ती कराया गया था, डॉक्टरों के अनुसार, उनके शरीर का लगभग 70 फीसदी हिस्सा झुलस चुका था, कई दिनों तक जिंदगी और मौत के बीच जूझने के बाद आखिरकार 14 सितंबर को उसकी सांसे थम गई, डॉक्टरों की टीम ने सभी संभव प्रयास किए, लेकिन महिला को नहीं बचा पाए।
वर्षा ने अपने पति के खिलाफ लगातार मारपीट और मानसिक प्रताड़ना के कारण महिला आयोग और पुलिस से भी कई बार शिकायत की थी, इसके बावजूद उसे कोई ठोस सुरक्षा नहीं मिल सकी थी, इस घटना ने एक बार फिर महिला सुरक्षा और घरेलू हिंसा के मुद्दे को उजागर किया है, महिला की मौत के बाद पुलिस पर सवाल खड़े कर रही है कि आखिर समय रहते उसकी शिकायतों पर कार्रवाई क्यों नहीं की गई।

