सोशल मीडिया पर भारत का विकृत नक्शा, होलीक्रॉस वीमेंस कॉलेज की प्राचार्य के खिलाफ मामला दर्ज

अंबिकापुर स्थित होली क्रॉस वीमेंस कॉलेज के फेसबुक पेज पर 19 जनवरी 2024 को “स्पोर्ट्स डे” से जुड़ा एक पोस्ट किया गया था, जो लगभग 1 साल 7 महीने तक सार्वजनिक रूप से पेज पर मौजूद रहा। 1 सितंबर 2025 को कॉलेज द्वारा एक नया पोस्ट किए जाने के बाद पुराने पोस्ट पर लोगों की नजर गई जिसमें भारत का विकृत व विवादित नक्शा प्रकाशित किया गया है।

इस मामले को लेकर भाजपा नेता और समाजसेवी कैलाश मिश्रा, जो गोधनपुर के निवासी हैं, गांधीनगर थाना प्रभारी को लिखित शिकायत पत्र सौंपी। उन्होंने इस पोस्ट को राष्ट्र की अखंडता पर सीधा हमला बताते हुए इसे जनता की भावनाओं को ठेस पहुँचाने वाला बताया। मिश्रा का आरोप है कि यह घटना सुनियोजित और राष्ट्रविरोधी मानसिकता को दर्शाता है।

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए होली क्रॉस वीमेंस कॉलेज की प्राचार्य सिस्टर शांता जोसेफ और कॉलेज के फेसबुक पेज का संचालन करने वाले व्यक्ति के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 505(1)(B) के तहत केस दर्ज किया है, मामले की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *