दिवाली पर दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने बेटी ‘दुआ’ का चेहरा किया रिवील

मुंबई। इस दिवाली बॉलीवुड के पावर कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अपने फैंस को बड़ा तोहफा दिया है। कपल ने अपनी बेटी दुआ पादुकोण सिंह का चेहरा पहली बार दुनिया के सामने दिखाया है। दीपावली के खास मौके पर दोनों ने सोशल मीडिया पर दुआ को गोद में लिए कई खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट की हैं।

दीपिका और रणवीर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा— “दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं।” तस्वीरों में दोनों पारंपरिक परिधान में नजर आ रहे हैं, वहीं छोटी दुआ को सुनहरे रंग के लहंगे में देखा जा सकता है।

सेलेब्स ने की दुआ की क्यूटनेस की तारीफ

जैसे ही दुआ की तस्वीरें सामने आईं, सोशल मीडिया पर बधाइयों और शुभकामनाओं की बौछार हो गई। अभिनेता राजकुमार राव ने कमेंट करते हुए लिखा, “ओह माय गॉड! कितनी प्यारी है दुआ!” वहीं, प्रियंका चोपड़ा ने भी पोस्ट पर कमेंट कर लिखा— “भगवान दुआ को खुशियां और स्वास्थ्य दे, बहुत प्यार।”

फैंस भी लगातार दुआ की तस्वीरों पर रिएक्शन दे रहे हैं और कह रहे हैं कि वह अपने माता-पिता की तरह बेहद खूबसूरत है। दीपिका और रणवीर की ये पारिवारिक तस्वीरें इस दिवाली सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा वायरल कंटेंट बन गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *