नए विधानसभा भवन के नामकरण को लेकर सियासत

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक नवंबर को नवा रायपुर स्थित छत्तीसगढ़ के विधानसभा भवन का लोकार्पण करेंगे, लेकिन उससे पहले ही नए विधानसभा भवन के नामकरण को लेकर राजनीति गरमा गई है. जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (JCCJ)ने मिनीमाता का नाम विधानसभा भवन उद्घाटन के आमंत्रण पत्र पर न होने पर कड़ा विरोध जताया है. जनता कांग्रेस के अध्यक्ष अमित जोगी ने आमंत्रण पत्र को जलाकर नाराजगी व्यक्त की है.

अमित जोगी ने प्रेसवार्ता कर आरोप लगाया है कि संघ और भाजपा छत्तीसगढ़ के पुरखों की उपेक्षा कर रही है. कांग्रेस सरकार में तत्कालीन मुख्यमंत्री अजीत जोगी ने विधानसभा भवन का नाम मिनीमाता के नाम पर किया था, लेकिन आमंत्रण पत्र में इसका जिक्र ही नहीं है. अगर मिनीमाता के नाम को बदला जाता है तो इस साजिश के खिलाफ बड़ा आंदोलन होगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *