कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की साप्ताहिक प्रगति समीक्षा सीईओ जिला पंचायत कुमार बिश्वरंजन ने की

रायपुर। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की साप्ताहिक प्रगति समीक्षा रेडक्रॉस सभाकक्ष, कलेक्ट्रेट में सीईओ जिला पंचायत कुमार बिश्वरंजन ने की। समीक्षा बैठक में सीएसपीडीसीएल के सभी जोनों के अधिकारियों और बैंक प्रतिनिधियों से प्राप्त आवेदनों की संख्या, स्वीकृत प्रकरणों, पेंडेंसी, रिजेक्शन और घरों में सोलर पैनल इंस्टालेशन की स्थिति का विस्तृत मूल्यांकन किया गया।

सीईओ श्री बिश्वरंजन ने निर्देश दिए कि अधिक से अधिक पात्र हितग्राहियों को समयबद्ध रूप से योजना का लाभ मिले। उन्होंने बैंकों को प्राप्त सभी आवेदनों की शीघ्र स्वीकृति सुनिश्चित करने, आवेदकों को योजना की जानकारी देकर जागरूक करने तथा प्रोसेसिंग की गति बढ़ाने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि, “कोई भी हितग्राही अनावश्यक रूप से परेशान न हो।किसी आवेदन को बैंक द्वारा बिना किसी कारण रिजेक्ट न करें, नहीं तो संबंधित पर कार्रवाई की जाएगी।”

सीईओ ने यह भी निर्देशित किया कि बैंक किसी भी आवेदन को रिजेक्ट करने से पहले सीएसपीडीसीएल के साथ समन्वय कर केस को प्राथमिकता से रिजॉल्व करें, और केवल आपसी सहमति के बाद ही रिजेक्शन किया जाए।

बैठक में साप्ताहिक मॉनिटरिंग पर विशेष जोर देते हुए कहा गया कि सभी बैंक और जोन अपने-अपने स्तर पर पेंडेंसी, रिजेक्शन, सैंक्शन और डिस्बर्समेंट की नियमित समीक्षा करें, ताकि योजना की प्रगति तेज और पारदर्शी बनी रहे।

इस अवसर पर जिला मुख्य लीड बैंक अधिकारी मोहम्मद मोफिज सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *