OnePlus Ace 6T : OnePlus Ace 6T को लेकर इंतजार खत्म होने वाला है। स्मार्टफोन निर्माता कंपनी OnePlus ने गुरुवार को घोषणा की कि यह नया हैंडसेट दिसंबर के पहले सप्ताह, यानी 3 दिसंबर को चीन में लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च से पहले कंपनी ने इसके बैटरी, डिस्प्ले और प्रोसेसर जैसे बड़े फीचर्स का खुलासा कर दिया है, जिससे फोन को लेकर उत्साह और बढ़ गया है।
3 दिसंबर को होगा लॉन्च, मिलेंगे कई प्रीमियम फीचर्स
आधिकारिक पोस्ट के मुताबिक, OnePlus Ace 6T चीन में 3 दिसंबर शाम 7 बजे (भारतीय समयानुसार 4:30 बजे) लॉन्च होगा। कंपनी ने इस फ्लैगशिप-स्टाइल हैंडसेट के कई प्रमुख स्पेसिफिकेशन्स भी कन्फर्म किए हैं।
8,300mAh की पावरफुल ‘ग्लेशियर बैटरी’
OnePlus Ace 6T में कंपनी ने 8,300mAh की विशाल ग्लेशियर बैटरी देने की पुष्टि की है। यह बैटरी क्षमता स्मार्टफोन इंडस्ट्री में बेहद कम देखने को मिलती है और लंबी बैकअप पावर प्रदान करेगी। बैटरी पर कंपनी की यह फोकस इसे पावर-यूजर्स के लिए खास विकल्प बनाती है।
165Hz तक का हाई-रिफ्रेश-रेट डिस्प्ले
डिस्प्ले को लेकर भी OnePlus ने बड़ा अपडेट दिया है। फोन में 165Hz तक की स्क्रीन रिफ्रेश रेट देगी, जिससे गेमिंग, स्क्रॉलिंग और वीडियो प्लेबैक का अनुभव और अधिक स्मूथ होने वाला है। यह फीचर फोन को प्रीमियम सेगमेंट में मजबूत प्रतिस्पर्धी बनाता है।
Snapdragon 8 Gen 5 वाला पहला स्मार्टफोन बनेगा Ace 6T
हाल ही में एक कंपनी ने बताया था कि OnePlus Ace 6T दुनिया का पहला स्मार्टफोन होगा जो Qualcomm के नवीनतम Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट के साथ आएगा। यह प्रोसेसर 26 नवंबर को ग्लोबली लॉन्च हुआ था। इससे साफ है कि फोन को लेटेस्ट और फास्ट प्रोसेसिंग पावर मिलेगी।

