Redmi 15C 5G भारत में कल होगा लॉन्च, 50MP डुअल रियर AI कैमरा सेटअप कन्फर्म, जानें पूरी डिटेल्स

भारत में Redmi 15C 5G का लॉन्च अब बस कुछ ही घंटों की दूरी पर है। Xiaomi के सब-ब्रांड Redmi ने यह स्मार्टफोन 3 दिसंबर को भारतीय बाजार में पेश करने की तैयारी कर ली है। लॉन्च से पहले ही कंपनी ने फोन के कई प्रमुख स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा कर दिया है, जबकि बाकी फीचर्स अब Amazon की माइक्रोसाइट पर सामने आ चुके हैं। नए लीक और ऑफिशियल टीज़र्स से पता चला है कि Redmi 15C 5G एक बजट 5G स्मार्टफोन होगा, जिसमें पावरफुल कैमरा सेटअप, दमदार बैटरी और एक नया स्क्वायर कैमरा मॉड्यूल डिज़ाइन मिलेगा।

Redmi 15C 5G: कन्फर्म स्पेसिफिकेशन्स

50MP डुअल रियर AI कैमरा

Amazon माइक्रोसाइट पर कन्फर्म हुआ है कि फोन में 50-मेगापिक्सल का डुअल रियर AI कैमरा सेटअप मिलेगा।इसके ग्लोबल वर्ज़न की तरह इसमें 50MP f/1.8 प्राइमरी सेंसर के साथ एक सेकेंडरी कैमरा होगा, जिसकी डिटेल अभी सामने नहीं आई है।फोन में स्क्वायर शेप्ड कैमरा मॉड्यूल दिया जाएगा, जिससे इसे एक प्रीमियम लुक मिलेगा।

डिस्प्ले और चिपसेट डिटेल्स

Redmi पहले ही कन्फर्म कर चुकी है कि फोन में उच्च क्वालिटी डिस्प्ले और एक पावर-एफिशियंट 5G चिपसेट मिलेगा।हालांकि रिफ्रेश रेट और रेजोल्यूशन की जानकारी लॉन्च इवेंट में सामने आएगी।

बैटरी और डिजाइन

ब्रांड ने संकेत दिया है कि फोन में बड़ी बैटरी कैपेसिटी दी जाएगी, जिससे यह लंबे समय तक बैकअप दे सकेगा। डिज़ाइन की बात करें तो Redmi 15C 5G तीन आकर्षक कलर ऑप्शन्स में आएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *