मुख्यमंत्री निवास के पास दुकान में लगी आग, इलाके में मचा हड़कंप

रायपुर। राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री निवास के पास भगत सिंह चौक स्थित एक दुकान में अचानक लगी भीषण आग से पूरे परिसर में हड़कंप मच गया है। आग की लपटें कुछ ही मिनटों में दुकान के अन्य हिस्सों तक फैल गईं, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया है। घटना का वीडियो भी सामने आया है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, लोगों ने दमकल विभाग और पुलिस को सूचना दी है। वहीं अचानक लगी आग और लपटों को देखकर स्थानीय लोग दहशत में हैं। घटना स्थल पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए हैं। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है।

देखें वीडियो

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। नुकसान का भी अनुमान नहीं लगाया जा सका है, लेकिन कॉम्प्लेक्स की कई दुकानों के प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *