धर्मांतरण को लेकर सांसद मनोज तिवारी ने जताई चिंता, कहा– अगले संसद सत्र में उठेगा यह मुद्दा

रायपुर। सांसद मनोज तिवारी ने धर्मांतरण के मुद्दे को गंभीर और चिंताजनक बताते हुए कहा है कि वे संसद के आगामी सत्र में इस विषय को प्रमुखता से उठाएंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि लोभ, लालच और खरीद-फरोख्त के जरिए धर्मांतरण कराया जा रहा है। प्रदेश बंद का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि आज जनता सड़कों पर उतरी है और अब इस विषय पर संविधान के तहत गंभीरता से विचार किए जाने की आवश्यकता है।

सांसद खेल महोत्सव में शामिल होने रायपुर पहुंचे मनोज तिवारी ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि देश को पहली बार ऐसे प्रधानमंत्री मिले हैं, जो निरंतर विकास कार्यों को आगे बढ़ा रहे हैं। प्रधानमंत्री का उद्देश्य है कि देश स्वस्थ रहे और बच्चे व युवा फिट बनें। इसी सोच के तहत उन्होंने प्रत्येक सांसद को अपने-अपने क्षेत्र में सांसद खेल महोत्सव आयोजित करने का निर्देश दिया है। मनोज तिवारी ने बताया कि वे आज रायपुर में आयोजित सांसद खेल महोत्सव में शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *