रायपुर। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह मंगलवार को रायपुर के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे ठाकरे परिसर में अटल स्मृति आयोजन समिति के सदस्यों के साथ बैठक करेंगे। साथ ही एकात्म परिसर में आयोजित अटल स्मृति सम्मेलन में भी शामिल होंगे। सम्मेलन के अवसर पर भाजपा के सदस्यता अभियान के तहत 100 से 500 या उससे अधिक सदस्य जोड़ने वाले कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया जाएगा।
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह आज छत्तीसगढ़ दौरे पर, प्रदेश कार्यालय में करेंगे बैठक

