VIP रोड स्थित जूक क्लब में मारपीट, घटना CCTV कैमरे में कैद

राजधानी रायपुर के वीआईपी रोड स्थित जूक क्लब में बीती रात मारपीट की घटना सामने आई है। घटना की शिकायत तेलीबांधा थाने में दर्ज कराई गई है। मारपीट का CCTV फुटेज सामने आया है।

फुटेज में देखा गया है कि अज्जू पांडे नामक युवक पर भिलाई निवासी प्रखर चंद्राकर और पुलकित चंद्राकर ने अपने साथियों के साथ मिलकर हमला कर रहे है। आरोप है कि हमलावरों ने अज्जू पांडे के साथ मारपीट की और पिस्टल के बट से वार किया। आरोपी प्रखर चंद्राकर भिलाई का शातिर बदमाश है। वह महादेव सट्टा एप के मालिक सौरभ चंद्राकर का भतीजा है। इस मामले में प्रेम वर्मा नामक युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया है बाकी सभी आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।

बताया जा रहा है कि इस घटना के पीछे पुरानी रंजिश की वजह हो सकती है, पुलिस जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *