केके रेललाइन पर मालगाड़ी पटरी से उतरी, रेलवे ने देर रात ही बहाल कर दी व्यवस्था…

जगदलपुर। केके रेललाइन पर कोरापुट के पास मालगाड़ी पटरी से उतर गई. हालांकि, अतिरिक्त लाइन पर मालगाड़ी के डीरेल होने की वजह से ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित नहीं हुई.

बताया जा रहा है कि मालगाड़ी के दो डब्बे डीरेल हुए थे. मालगाड़ी लौह अयस्क लेकर किरंदुल से विशाखापट्टनम जा रही थी, इस दौरान कोरापुट के आउटर में यह घटना घटित हुई. इस घटना से किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई. वहीं रेलवे ने बाधित रेल मार्ग पर अभियान चलाते हुए देर रात में ही व्यवस्था बहाल कर दी थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *