अंबिकापुर में डबल मर्डर से हड़कंप, घर में सो रहे पति-पत्नी पर जानलेवा हमला कर उतारा मौत के घाट, सिर पर मिले गहरे चोट के निशान

अंबिकापुर। अंबिकापुर में पति-पत्नी की हत्या के बाद हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि ग्राम कुम्हरता में दोनों की लाश खून से लथपथ घर के कमरें में मिली। पुलिस की जांच में दंपती के सिर पर गहरे चोट के निशान मिले है। पुलिस को आशंका है कि हत्यारों ने दंपति के सोते वक्त उन पर जानलेवा हमला कर हत्या करने के बाद फरार हो गये। घटना की जानकारी के बाद पुलिस अधिकारी फारेंसिक टीम की मदद से हत्यारों का सुराग जुटाने का प्रयास कर रहे है।

हत्या की ये वारदात दरिमा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक ग्राम कुम्हरता 52 वर्षीय रीमा राम अपनी पत्नी उर्मिला के साथ निवास करते थे। रीमा राम पेशे से किसान थे। बताया जा रहा है कि दंपती के बच्चे नहीं हैं और भाइयों का परिवार घर से कुछ दूर पर रहता है। 22 अक्टूबर की रात घर की परछी में दोनों पति-पत्नी जमीन पर सोये थे।आज सुबह गांव का ही एक व्यक्ति उनके घर काम के सिलसिले में पहुंचा था। जब उसने घर पर आवाज देने की कोशिश की तो देखा कि घर का दरवाजा बाहर से बंद था।

आसपास के लोगों से उसने रीमा और उर्मिला के बारे में पूछताछ की तो वे कुछ नहीं बता सके।इसके बाद जब ग्रामीण ने घर के दरवाजे का सांकल खोलकर अंदर झांका तो उसके होश उड़ गये। घर की परछी पर जमीन पर लगे बिस्तर पर रीमा राम और उर्मिला का खून से लथपथ लाश मिला। उसने तुरंत इस घटना की सूचना ग्रामीणों को दी गई। सूचना पर दरिमा पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। अंबिकापुर से फारेंसिक एक्सपर्ट की टीम भी मौके पर जांच के लिए पहुंची। पुलिस की प्राथमिक जांच में पति-पत्नी के सिर में गंभीर चोट के निशान मिले हैं।

माना जा रहा है कि दोनों की सोते हुए हत्या कर दी गई है। उन्हें बचने का मौका भी नहीं मिला। पुलिस ने बताया कि मृतक रीमा राम व उसकी पत्नी उर्मिला घर में अकेले ही रहते थे। उनकी कोई संतान नहीं थी। उनके भाइयों का परिवार अलग घर में रहता है। दंपती का घर पहाड़ी के ऊपर बना हुआ है। दंपति खेती के अलावे मजदूरी कर जीवन यापन करते थे।पंचायत के सरपंच धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों पति-पत्नी शांत स्वभाव के थे।

उनका किसी से कोई भी विवाद नहीं था, ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यहीं है कि यदि दंपति का किसी से कोई विवाद नही था, तो फिर उनकी हत्या किसने कर दी ? और वो कौन सी वजह थी जिसके लिए हत्यारें ने पति-पत्नी दोनों की जान ले जी ? पुलिस इन सारे बिंदुओं पर अपनी तफ्तीश आगे बढ़ाते हुए हत्यारें का सुराग जुटाने का प्रयास कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *