लुण्ड्रा ब्लॉक के ग्राम कोरंधा कदमपारा नाला में पुल नहीं बन पाया है, बारिश के दिनों में नाला उफान पर आ जाता है और पानी का बहाव तेज हो जाता है, जिससे ग्रामीणों को आने-जाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।
स्कूल और आंगनबाड़ी जाने वाले छोटे बच्चों को जान जोखिम में डालकर नाला पार करना पड़ता है, जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होती है। पुल न होने कर कारण ग्रामीणों को अपनी दैनिक जरूरतों के लिए भी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।
ग्रामीणवासियों का कहना है कि पिछले सालों से पुल निर्माण के लिए प्रशासन से मांग कर रहे है, पर अब तक कोई मदद नहीं मिल पाई है। इसलिए सरकार को इस समस्या को गंभीरता से लेकर जल्द से जल्द पुल का निर्माण करवाना चाहिए।

