CG BREAKING: सरकारी अधिकारी एवं कर्मचारियों के लिए बड़ा तोहफा, महंगाई भत्ते में हुई 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी

रायपुर। साय कैबिनेट की बैठक के बाद सरकारी अधिकारी एवं कर्मचारियों के लिए बड़ा तोहफा की खबर आई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्य के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में 2 प्रतिशत की वृद्धि की घोषणा की है। इसके बाद अब छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों को केंद्र सरकार के समान 55 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा।

कैबिनेट बैठक के बाद सीएम साय ने बताया कि केंद्र सरकार अपने कर्मचारियों को 55 प्रतिशत DA दे रही है, जबकि छत्तीसगढ़ में यह पहले 53 प्रतिशत था। इस अंतर को खत्म करने के लिए राज्य सरकार ने यह निर्णय लिया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दीपावली जैसे प्रकाश और खुशी के पर्व से पहले यह बढ़ोतरी कर्मचारियों के लिए एक तोहफा है, जो उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में मदद करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *