बड़ी खबर : 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव को लेकर छत्तीसगढ़ के अफसरों की लगाई गई ड्यूटी, 25 IAS और 5 IPS बनाए गए ऑब्जर्वर… आदेश जारी

रायपुर। असम, केरल, तमिलनाडू, पंश्चिम बंगाल और पुडुचेरी में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर छत्तीसगढ़ के IAS और IPS अफसरों को ऑब्जर्वर बनाया गया है. इनमें 25 आईएएस और 5 आईपीएस अफसरों के नाम शामिल हैं.

जिन 25 आईएएस अधिकारियों को ऑब्जर्वर बनाया गया है, उनमें IAS रितु सेन, सिद्धार्थ कोमल परदेसी, नीलम नामदेव एक्का, एस प्रकाश, भुवनेश यादव, एस भारती दासन, अंकित आनंद, मो. कैसर अब्दुल हक, समी आबिदी, हिमशिखर गुप्ता, शिखा राजपूत तिवारी, राजेश सिंह राणा, अवनीश कुमार शरण, धर्मेश कुमार साहू, पदुम सिंह एल्मा, रमेश कुमार शर्मा, सारांश मित्तर, रिमी जुएस एक्का, संजीव कुमार झा, तारन प्रकाश सिन्हा, पुष्पेंद्र कुमार मीणा, रजत बंसल, जगदीश सोनकर, विनीत नंदनवार और रितुराज रघुवंशी शामिल हैं.

वहीं 5 आईपीएस अधिकारी आनंद छाबड़ा, रतन लाल डांगी, अजय कुमार यादव, अंकित कुमार गर्ग और बद्रीनारायण मीणा को ऑब्जर्वर बनाया गया है.

देखें आदेश की कॉपी:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *