राज्य में साय मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर बड़ी ख़बर सामने आई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, 21 अगस्त से पहले मंत्रिमंडल का विस्तार होगा, जिसमें तीन नए मंत्रियों को शामिल किया जाएगा।
आपको बता दें कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 22 अगस्त से पहले विदेश दौरे पर जा रहे हैं। इसके पहले मंत्रिमंडल में विस्तार को लेकर भाजपा हाईकमान ने मंज़ूरी दे दी है। साय के विदेश दौरे से पहले मंत्रिमंडल का विस्तार कर दिया जाएगा।
बता दें कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने हाल ही में दिल्ली यात्रा से लौटने के बाद अपने बयान में कहा था कि
“अब इंतज़ार खत्म होने वाला है, मंत्रिमंडल का विस्तार जल्द हो जाएगा।”