सूरजपुर। जिले से बड़ी खबर सामने आई है। अंबिकापुर–बनारस हाईवे पर रविवार को एक कार और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के बाद कार में अचानक आग लग गई, देखते ही देखते कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई।
सूचना मिलते ही लटोरी चौकी पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची और मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसा इतना जबरदस्त था कि टक्कर के बाद वाहन सड़क किनारे पलट गया और कुछ ही मिनटों में आग की लपटों ने कार को अपनी चपेट में ले लिया।

