रायपुर स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में जीएसटी रिफॉर्म पर आयोजित प्रेस वार्ता के बाद, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मुर्रा-चना के साथ पुराने दिनों को याद किया।
चना-मुर्रा भाजपा कार्यकर्ताओं के जीवन का अभिन्न हिस्सा रहा है। संगठन की कार्यों की व्यवस्था या गांव-गांव जनसंपर्क के दौरान दोपहर की भूख—हर स्थिति में यही सादा लेकिन पोषक नाश्ता हमारी ऊर्जा का भरोसेमंद साथी बना रहा।
इस मौके पर कैबिनेट मंत्री ओ.पी. चौधरी, सांसद संतोष पांडे, प्रदेश महामंत्री डॉ. नवीन मार्कण्डेय, प्रदेश कोषाध्यक्ष राम गर्ग, प्रदेश कार्यालय मंत्री अशोक बजाज, प्रदेश सह-कार्यालय मंत्री प्रीतेश गांधी, छ.ग. राज्य वन विकास निगम के अध्यक्ष श्री राम सेवक पैकरा, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री उज्ज्वल दीपक सहित अन्य पदाधिकारीगण चर्चा करते हुए अपने बीते दिनों को याद किया।

