रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में आज का दिन बेहद अहम रहा। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मंत्रिमंडल का विस्तार हो गया है। आज सुबह 10:30 बजे रायपुर स्थित राजभवन में तीन नए विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। इस शपथ ग्रहण के बाद अब साय सरकार पहले से ज्यादा मजबूत हो गई है और सबकी निगाहें इस बात पर टिक गई हैं कि इन नए मंत्रियों को कौन-कौन से विभाग सौंपे जाते हैं।
राज्यपाल ने राजभवन के दरबार हॉल में आयोजित एक सादे समारोह में तीनों विधायकों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उनके मंत्रिमंडल के अन्य सदस्य और कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।
ये हैं तीन नए चेहरे
आपको बता दें कि, आज विष्णुदेव साय सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार करते हुए तीन नए चेहरों को शामिल किया गया, जिससे सरकार में क्षेत्रीय संतुलन को मजबूती मिली है। शपथ ग्रहण समारोह में दुर्ग संभाग का प्रतिनिधित्व करते हुए दुर्ग शहर के विधायक गजेंद्र यादव ने सबसे पहले मंत्री पद की शपथ ली। उनके बाद रायपुर संभाग से आरंग के विधायक गुरु खुशवंत साहब ने और अंत में सरगुजा संभाग से अंबिकापुर के विधायक राजेश अग्रवाल ने पद और गोपनीयता की शपथ ग्रहण की। राज्यपाल ने राजभवन के दरबार हॉल में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में तीनों विधायकों को शपथ दिलाई। इस मौके पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उनके मंत्रिमंडल के अन्य सदस्य और कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। खबरें हैं कि, आज दोपहर बाद तक तीनों नए मंत्रियों को उनके विभाग सौंप दिए जाएंगे। सियासी गलियारों में चर्चा है कि कुछ पुराने मंत्रियों के विभागों में भी फेरबदल किया जा सकता है।
किसको मिल सकता है कौन सा विभाग?
आज विष्णुदेव साय सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार करते हुए तीन नए चेहरों को शामिल किया गया, जिससे सरकार में क्षेत्रीय संतुलन को मजबूती मिली है। शपथ ग्रहण समारोह में दुर्ग संभाग का प्रतिनिधित्व करते हुए दुर्ग शहर के विधायक गजेंद्र यादव ने सबसे पहले मंत्री पद की शपथ ली। उनके बाद रायपुर संभाग से आरंग के विधायक गुरु खुशवंत साहब ने और अंत में सरगुजा संभाग से अंबिकापुर के विधायक राजेश अग्रवाल ने पद और गोपनीयता की शपथ ग्रहण की।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, तीनों मंत्रियों को आज दोपहर बाद विभागों का बंटवारा कर दिया जायेगा। कुछ मंत्रियों के विभागों में भी फेरबदल किये जायेंगे। वहीं मुख्यमंत्री के पास शिक्षा जैसे विभाग भी अन्य मंत्रियों को बांटे जायेंगे। कयास लगाए जा रहे हैं कि धर्म, संस्कृति और पर्यटन विभाग की जिम्मेदारी गुरु खुशवंत साहब को मिल सकती है। वहीं गजेंद्र यादव को शिक्षा, उच्च शिक्षा और तकनीकी शिक्षा विभाग दिया जा सकता है। अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल को परिवहन और खनिज संसाधन विभाग मिलने की संभावना जताई जा रही है।
अब 14 मंत्रियों की हुई साय सरकार
इस विस्तार के साथ ही छत्तीसगढ़ की 90 विधानसभा सीटों वाली सरकार में अब मुख्यमंत्री समेत कुल 14 मंत्री हो गए हैं, जबकि पहले अधिकतम 13 मंत्री ही बनाए जाते थे। यह विस्तार “हरियाणा फॉर्मूले” के तहत किया गया है, जिसके चलते एक अतिरिक्त मंत्री पद बनाया गया है।