6वीं सीनियर नेशनल मिक्स नेटबॉल चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ को रजत पदक

रायपुर। 6वीं सीनियर नेशनल मिक्स नेटबॉल चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीतकर राज्य का नाम रोशन किया। पूरे टूर्नामेंट के दौरान टीम ने अनुशासन, बेहतरीन तालमेल और सशक्त रणनीति का प्रभावी प्रदर्शन किया।
लीग मुकाबलों में छत्तीसगढ़ ने आंध्र प्रदेश को एकतरफा मुकाबले में 37–1 से हराया। इसके बाद एनसीआर के खिलाफ 26–8 से शानदार जीत दर्ज की। हालांकि पंजाब के विरुद्ध लीग मैच में टीम को 18–22 से करीबी हार झेलनी पड़ी।

क्वार्टर फाइनल में छत्तीसगढ़ ने राजस्थान को 26–13 से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। सेमीफाइनल मुकाबले में टीम ने उत्तर प्रदेश को 18–12 से हराकर फाइनल में जगह बनाई।

फाइनल मुकाबला पंजाब और छत्तीसगढ़ के बीच खेला गया, जिसमें कड़े और रोमांचक संघर्ष के बाद पंजाब ने 27–18 से जीत दर्ज की। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ टीम ने प्रतियोगिता में रजत पदक अपने नाम किया।

छत्तीसगढ़ टीम में ऐश्वर्या पाठक, सोनिया पाठक, प्रीति बंछोर बिजौरा, सरिता यादव, अंजली सोनकर, दीपनजली उत्तम शुक्ला, पूजा नायक, वियोम शर्मा, राहुल रावत और अभिनव श्रीवास्तव शामिल रहे।

टीम ने कोच एवं मैनेजर सुधीर वर्मा के कुशल मार्गदर्शन में यह उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की। इस शानदार सफलता पर टीम के सभी खिलाड़ियों, कोच और मैनेजर को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी जा रही हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *