राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी से रायपुर लौटे मुख्यमंत्री साय, कहा-

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बालोद जिले के दौरे से वापस रायपुर लौट आए हैं। वे वहां आयोजित राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ के लिए सौभाग्य की बात है कि इस कार्यक्रम की मेजबानी करने का अवसर मिला। उन्होंने बताया कि 12 हजार से अधिक रेंजर-रोवर पूरे देशभर से शामिल हुए हैं, कल कार्यक्रम का समापन है।

सीएम साय ने हेल्पलाइन नंबर जारी करने को लेकर उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने प्रदेश में सुशासन विभाग का गठन किया है। पारदर्शी और निष्पक्ष सरकार हम जनता को देंगे। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर जारी होगा। कोई भी व्यक्ति अपनी शिकायत दर्ज कराएगा और उनकी समस्याओं का निराकरण होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *