कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह तथा विषय विशेषज्ञों की 2 पैनल की टीम ले रही सीजीपीएससी परीक्षा के लिए मॉक इंटरव्यू

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन रायपुर द्वारा संचालित ‘प्रोजेक्ट अनुभव’ के अंतर्गत सीजीपीएससी मुख्य परीक्षा उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को साक्षात्कार पूर्व प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य युवाओं में आत्मविश्वास, व्यक्तित्व विकास और प्रस्तुति कौशल को निखारना है।

प्रशिक्षण कार्यक्रम नेतृत्व साधना केंद्र, पुराना योग भवन, फुंडहर, रायपुर में आयोजित किया जा रहा है। आज यहां पैनल एक में कलेक्टर डॉक्टर गौरव सिंह, सीईओ जिला पंचायत कुमार बिश्वरंजन, जॉइंट कलेक्टर के.एम. अग्रवाल, राहुल सिंह सेवानिवृत्ति उपसंचालक संस्कृति विभाग, अरविंद मिश्रा सेवानिवृत्ति संयुक्त संचालक वित्त विभाग, देवेंद्र देवांगन श्रम पदाधिकारी, भूपाल सिंह असिस्टेंट प्रोफेसर साइंस कॉलेज

पैनल दो में शशांक शर्मा अध्यक्ष छत्तीसगढ़ साहित्य अकादमी, जवाहर सुरशेट्टी सदस्य नीति आयोग, बी के नायक संयुक्त संचालक वित्त, आभाष ठाकुर उपयुक्त राज्य कर विभाग, केदार पटेल जिला रोजगार अधिकारी ने अभ्यर्थियों के मॉक इंटरव्यू के माध्यम से उनका मूल्यांकन किया एवं साक्षात्कार की तैयारी हेतु व्यावहारिक सुझाव दिया।

मॉक इंटरव्यू 15 नवंबर तक शाम 4.30 बजे से आयोजित होंगे इच्छुक उम्मीदवार https://forms.gle/9oTvtdJp8WGXw9jcA लिंक के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

आज 12 अभ्यर्थियों का मॉक इंटरव्यू लिया गया एवं हर अभ्यर्थी का 25 से 30 मिनट तक सवाल पूछ कर मूल्यांकन किया गया |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *