जंबूरी 2026 विवाद पर कांग्रेस का बड़ा कदम, टेंडर से पहले काम शुरू कराने के आरोप में ACB/EOW में शिकायत

रायपुर। बालोद जिले में प्रस्तावित जंबूरी 2026 के आयोजन को लेकर उठे विवाद ने अब तूल पकड़ लिया है. टेंडर प्रक्रिया से पहले ही काम शुरू कराने के आरोपों को लेकर कांग्रेस ने घोटाले की आशंका जताते हुए ACB/EOW कार्यालय में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है. कांग्रेस का आरोप है कि नियमों को ताक पर रखकर निजी कंपनी को लाभ पहुंचाने की कोशिश की गई है.

सोमवार को कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल ACB/EOW कार्यालय पहुंचा, जहां पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की गई. प्रतिनिधिमंडल में कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्रीकुमार मेनन, प्रदेश कांग्रेस महामंत्री सुबोध हरितवाल, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी, पूर्व महापौर प्रमोद दुबे सहित अन्य कांग्रेस नेता शामिल रहे. नेताओं ने कहा कि जंबूरी 2026 जैसे बड़े आयोजन में पारदर्शिता जरूरी है और यदि टेंडर से पहले ही काम कराया गया है तो यह गंभीर अनियमितता है.

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि जेम पोर्टल के माध्यम से होने वाली निविदा प्रक्रिया की जानकारी पहले ही लीक होना और काम शुरू हो जाना कई सवाल खड़े करता है. उन्होंने मांग की कि इस मामले में जिम्मेदार अधिकारियों और संबंधित लोगों की भूमिका की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *