कांग्रेस का वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान: छत्तीसगढ़ से दिल्ली भेजा गया 15 लाख से अधिक हस्ताक्षर युक्त दस्तावेजों का बंडल

रायपुर। वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान के तहत कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में हस्ताक्षर अभियान चलाया. प्रदेशभर से करीब साढ़े 15 लाख से अधिक हस्ताक्षर फॉर्म एकत्र हुआ है, जिसे दिल्ली भेजा गया. पीसीसी चीफ दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत ने वाहन को हरी झंडी दिखाकर सभी हस्ताक्षर फाॅर्मों को दिल्ली के लिए रवाना किया.

छत्तीसगढ़ में SIR को लेकर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा, भाजपा वोट चोरी कर सत्ता हासिल करने में माहिर है. चुनाव आयोग और भाजपा का गठबंधन राहुल गांधी ने उजागर किया. अब जरूरत है कि BLO घर-घर जाकर मतदाता सूची का सही परीक्षण करें और पारदर्शिता बरती जाए.

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान के तहत हस्ताक्षर अभियान चलाया. आज रायपुर से वाहन को हरी झंडी दिखाकर प्रदेशभर के आवेदनों को दिल्ली रवाना किया गया. लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने चुनाव में गड़बड़ी, मतदाता सूची की त्रुटियों और चुनाव आयोग-भाजपा गठबंधन के खिलाफ देशभर में आवाज उठाई है. यह अभियान तीन चरणों में पूरा हुआ, जिसमें मशाल रैली, पदयात्रा और जनसभाएं शामिल थीं. पूरे प्रदेश में साढ़े 15 लाख से अधिक हस्ताक्षर जुटाए गए हैं, जिन्हें अब दिल्ली भेजा जा रहा है. ये फॉर्म एआईसीसी के माध्यम से चुनाव आयोग को सौंपे जाएंगे.

लूट और भ्रष्टाचार का जरिया बन गया है राज्योत्सव

राज्योत्सव को लेकर दीपक बैज ने कहा, राजधानी से 30 किमी दूर आयोजन कर जनता को राज्योत्सव से दूर रखा गया. वहां न पानी की व्यवस्था है, न शौचालय की सुविधा है. जिलों में भी यही स्थिति है. राज्योत्सव अब लूट और भ्रष्टाचार का जरिया बन गया है.

किसान पंजीयन से वंचित, ऑफलाइन पंजीयन की व्यवस्था करे सरकार

धान खरीदी को लेकर बैज ने कहा, 15 नवंबर से धान खरीदी शुरू होगी, लेकिन बेमौसम बारिश से किसानों को भारी नुकसान हुआ है. 5 लाख से अधिक किसान अब भी पंजीयन से वंचित है. सरकार ऑफलाइन पंजीयन की व्यवस्था करे ताकि हर किसान अपना धान बेच सके.

मंत्री श्यामबिहारी के बयान पर बैज बोले – पहले अपना विभाग ठीक से संभालें

हस्ताक्षर अभियान पर मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने कहा है कि “प्रदेश की आबादी का 10 प्रतिशत भी हस्ताक्षर नहीं”, इस पर बैज ने कहा, भाजपा नेता अपना विभाग नहीं संभाल पा रहे. अगर ध्यान देते तो नकली दवाइयां नहीं बिकती और जनता को बेहतर इलाज मिलता. कांग्रेस के कामों में झांकना उनकी आदत बन गई है. वे कांग्रेस की चिंता कर रहे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *