कांग्रेस नेता विनोद तिवारी की जमानत याचिका कोर्ट ने की खारिज

रायपुर। दो साल पुराने राजनीतिक प्रदर्शन से जुड़े मामले में कांग्रेस नेता विनोद तिवारी को अदालत के आदेश पर जेल भेज दिया गया है। गैर-जमानती धाराओं में दर्ज इस मामले में जमानत के लिए वे रायपुर न्यायालय पहुंचे थे, जहां सुनवाई के बाद अदालत ने उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेजने का आदेश दिया।

जानकारी के अनुसार, यह मामला दो वर्ष पूर्व हुए एक राजनीतिक प्रदर्शन से संबंधित है। इस दौरान कानून-व्यवस्था भंग करने और प्रशासनिक आदेशों की अवहेलना के आरोप में विनोद तिवारी के खिलाफ गैर-जमानती धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।

अदालत में पेशी के बाद विनोद तिवारी को हिरासत में लेकर केंद्रीय जेल रायपुर भेज दिया गया। कांग्रेस नेता के जेल जाने की खबर के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में हलचल मच गई है। वहीं कांग्रेस नेताओं ने इस कार्रवाई को राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित बताते हुए विरोध दर्ज कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *