दंतेवाड़ा। जिले में पुलिस फोर्स के द्वारा चलाये जा रहे लोन वर्राटू (घर वापस आइए) अभियान से प्रेरित होकर 21 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण। पुलिस प्रशासन (Police administration) द्वारा लगातार भटके नक्सलियों को मुख्यधारा में जोड़ने के लिए गांव-गांव में लोन वर्राटू अभियान चलाया जा रहा हैं।
13 माओवादियों पर था 25.50 लाख का ईनाम
21 नक्सलियों ने सरेंडर किया, जिनमें से 13 माओवादियों पर 25 लाख 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। ये सभी नक्सली बंद सप्ताह के दौरान सड़क खोदने, बैनर-पोस्टर, पेड़ काटने, लगाने और अन्य नक्सली गतिविधियों में शामिल रहे थे।
लोन वर्राटू अभियान
इस अभियान की शुरुआत जून 2020 में हुआ था। जिसका नाम ‘लोन वर्राटू’ दिया गया, इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है, माओवादियों को समाज के मुख्य धारा में फिर से शामिल करना। ‘लोन वर्राटू’ नाम गोंडी भाषा से लिया गया है, जिसका अर्थ है “अपने घर/गाँव वापस आना” इस नीति के तहत, जिले में आत्मसमर्पण करने वाले या गिरफ्तार नक्सलियों से जानकारी ली जाती है। गहन पूछताछ के बाद उनका प्रोफाइल तैयार किया जाता है ,जिसके बाद थानेवार नक्सलियों की सूची बनाकर थानों/कैंपों और ग्राम पंचायतों में चस्पा की जाती है। अब तक इस अभियान के तहत 1042 माओवादियों को समाज के मुख्य धारा से जोड़ा जा चुका है।