हरिओम इंगोट्स एंड पावर लिमिटेड में जीएसटी की कार्रवाई चौथे दिन भी जारी, कंपनी में प्रोडक्शन बंद

भिलाई। हरिओम इंगोट्स एंड पावर लिमिटेड भिलाई में जीएसटी की टीम ने सोमवार 19 जनवरी को दबिश दी थी, जो आज 22 जनवरी तक जारी है। जानकारी के अनुसार, अधिकारियों की दो टीमें अलग-अलग गाड़ियों से कंपनी दफ्तर पहुंची, जहां उन्होंने कंपनी को अपने अधिकार क्षेत्र में लिया और दस्तावेजों की जांच शुरू कर कंपनी के स्टॉक रिकार्ड्स खंगालने शुरू किये। अधिकारियों ने रिकॉर्ड से टैक्स भुगतान, इनपुट टैक्स क्रेडिट से जुड़ी जानकारी को खंगाला, जिसमें भारी अनियमितता सामने आई। जांच में सामने आया की कंपनी में किसी भी तरह का स्टॉक संधारित नहीं किया जा रहा है। टीम को किसी भी प्रकार का रिकॉर्ड यहां नहीं मिला है।

पूछताछ से डायरेक्टरों ने बनाई दूरी

मिली जानकारी के अनुसार कंपनी के डायरेक्टर संदीप अग्रवाल, भगवान दास अग्रवाल और संतोष अग्रवाल हैं। जांच के दौरान जब जीएसटी अधिकारियों ने डायरेक्टरों को पूछताछ के लिए बुलाया, तो उन्होंने स्वास्थ्यगत कारणों का हवाला देते हुए पूछताछ से दूरी बना ली।

प्रोडक्शन बंद, अधिकारियों पर दबाव बनाए जाने की खबर

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, जीएसटी विभाग के छापे के बीच कंपनी प्रबंधन ने प्रोडक्शन बंद कर दिया है। कंपनी में केवल मेंटेनेंस कार्य कराए जा रहे हैं। वहीं जांच टीम पर आरोप लगाए जा रहे हैं कि उनके कार्रवाई के कारण कंपनी का प्रोडक्शन बंद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *