गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। राज्य सरकार ने मनोज कुमार खिलारी को गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पुलिस अधीक्षक के पद पर नियुक्ति किया है. जिसका आदेश देर रात गृह विभाग द्वारा जारी किया गया है.
बता दें कि 2014 बैच के IPS मनोज खिलारी अभी दूसरी वाहिनी बिलासपुर में कमांडेंट थे. जीपीएम जिले के पुलिस अधीक्षक 31 दिसंबर को रिटायर हो गए थे. जिसके बाद राज्य सरकार ने नए पुलिस अधीक्षक को पदस्थापना की है.


