नारायणपुर। जिले के थाना कोहकमेटा क्षेत्र अंतर्गत कैंप कोड़नार में तैनात आरक्षक पिंगल जुरी ने आज सुबह अपनी रायफल से खुद को गोली मार ली। सिर में गंभीर चोट लगने से जवान की हालत बेहद नाजुक हो गई और अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही तत्काल एंबुलेंस की व्यवस्था कर आरक्षक को जिला अस्पताल नारायणपुर ले जाया गया, लेकिन अत्यधिक रक्तस्राव के चलते रास्ते में ही उसकी सांसें थम गईं। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या का कारण स्वास्थ्य संबंधी समस्या बताया जा रहा है। पुलिस द्वारा मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

