लैंड स्लाइड से KK रेल लाइन हुई बाधित, कई ट्रेनें रद्द

बस्तर। बस्तर को ओडिशा और आंध्र प्रदेश से जोड़ने वाली किरंदुल-कोत्तावालसा रेल लाइन लैंड स्लाइड होने से बाधित हो गया है। बताया जा रहा है कि चट्टान के टुकड़े पटरियों पर आ गए हैं। जिसकी वजह से रेल मार्ग पूरी तरह से बाधित हो गया। जिसके कारण रेलवे ने किरंदुल-विशाखापट्टनम ट्रेन को रद्द कर दिया है।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में अभी भी कई इलाकों में बारिश हो रही है। आज 19 अक्टूबर की सुबह बस्तर के इस इलाके में भी भारी बारिश हुई। जिससे करीब 4 बजे त्याडा-चिपुरूपल्ली के बीच लैंड स्लाइड हो गया, और पटरियों पर चट्टान के टुकड़े गिर गए। लैंड स्लाइट के कारण रेल मार्ग पूरी तरह से बाधित हो गया, जिससे मालगाड़ी भी बीच रास्ते में ही रुक गई।

वहीं जब इसकी जानकारी रेलवे के अधिकारियों को हुई, तब उन्होने बाधित रेल मार्ग को क्लियर करवाने का काम शुरू किया। लैंड स्लाइड के कारण रेलवे ने आज रविवार को इस मार्ग से चलने वाली सभी ट्रेनें रद्द कर दी है। उन्होंने कहा कि असुविधा के लिए खेद है, लेकिन हमारी पूरी कोशिश है कि आज दोपहर तक मार्ग क्लियर कर दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *