शराब घोटाला मामला: EOW ने सौम्या चौरसिया को किया गिरफ्तार, कोर्ट ने 2 दिन के रिमांड में भेजा

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले मामले में EOW ने सौम्या चौरसिया को गिरफ्तार कर लिया है.  ईओडब्ल्यू ने कोर्ट में सौम्या के खिलाफ प्रोडक्शन वारंट का आवेदन किया था. जिसके बाद आज उनपर गिरफ्तारी कार्रवाई की जा रही है. सौम्या चौरसिया अब 16 जनवरी तक रिमांड पर रहेंगी, जहां उनसे EOW पूछताछ करेगी.

बता दें कि छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई के बाद आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) की ओर से गिरफ्तारी की आशंका को देखते हुए सौम्या ने हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए याचिका दायर की थी. इस पर 8 जनवरी को हुई सुनवाई में राज्य शासन ने अपना पक्ष रखने के लिए अतिरिक्त समय मांगा था. वहीं बीते दिन 15 जनवरी को शासन द्वारा पक्ष रखने के बाद हाई कोर्ट ने सौम्या चौरसिया की अग्रिम जमानत खारिज कर दी थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *