कहर बनकर टूटा लूतिया डैम, 4 लोगों के शव बरामद, कुछ लोग अभी भी लापता

छत्तीसगढ़ – बलरामपुर जिले के तातापानी क्षेत्र से लगे लुत्तीसढ़सा गांव में बीती रात पुराना बांध टूट गया , बांध टूटने से निचले गांवों में तेज बाढ़ आ गई, घटना रामानुजगंज थाना क्षेत्र की है, पिछले 2 दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश के कारण बांध का जलस्तर काफी बढ़ गया था, जलस्तर बढ़ने की वजह से मिट्टी का बना लूतिया बांध टूट गया, घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और रेस्क्यू टीम मौके पर मौजूद है।

बांध टूटने से निचले क्षेत्रों में पानी, ग्रामीण बहे

मिट्टी के बांध टूटने की वजह से पानी के तेज बहाव से निचले क्षेत्रों में बाढ़ आ गया जिससे 2 घर बह गए इन घरों में रहने वाले 8 ग्रामीण तेज बहाव में बह गए वही खबर लिखते तक 4 लोगों के शव बरामद किये गए है.. कुछ लोग अभी भी लापता हैं।

बाढ़ की चपेट में आने से ग्रामीणों के खेतों लगे धान और टमाटर सहित अन्य फसलें पूरी तरह बर्बाद हो गई हैं, इसके अलावा पानी के तेज बहाव से कई मवेशी भी बह गए हैं। कुछ मवेशियों की खूंटे में बंधी होने के कारण मौके पर ही मौत हो गयी ।

जल स्तर बढ़ने से प्रशासन ने ग्राम वासियों को किया सतर्क

बलरामपुर जिले में इस वर्ष औसत से 59 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई है। लगातार बारिश के चलते जिले के सभी बांध का जलस्तर बढ़ा हुआ है, नदी-नाले भी उफान पर हैं। हालात को देखते हुए प्रशासन ने पुराने बांधों के नीचले बसे इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क किया है, ताकि किसी भी आपदा से समय रहते निपटा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *