राजकुमार कॉलेज पर बड़ी कार्रवाई, नगर निगम ने वसूला 1 करोड़ 64 लाख का बकाया टैक्स

xr:d:DAFdRPBKPOE:29,j:43389884585,t:23031608

रायपुर। नगर निगम रायपुर ने लंबे अंतराल के बाद राजकुमार कॉलेज से बकाया संपत्ति कर की वसूली करते हुए बड़ी कार्रवाई की है। कॉलेज द्वारा वर्ष 2012-13 से 2025-26 तक संपत्ति कर का भुगतान नहीं किया गया था। इस पर नगर निगम जोन क्रमांक-5 की टीम ने कार्रवाई करते हुए कुल 1 करोड़ 64 लाख रुपये का बकाया संपत्तिकर वसूल किया।

गौरतलब है कि बीते 14 वर्षों में निगम द्वारा कई बार नोटिस जारी किए गए, लेकिन ठोस कार्रवाई नहीं होने को लेकर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठते रहे। आमजन का कहना था कि छोटे व्यापारियों और आम नागरिकों पर तो तुरंत कार्रवाई कर उनकी संपत्तियां सील कर दी जाती हैं, जबकि राजकुमार कॉलेज के मामले में वर्षों तक कोई सख्त कदम नहीं उठाया गया, जिससे निगम के दोहरे रवैये की चर्चा होती रही।

लगातार उठ रहे सवालों के बीच नगर निगम की टीम ने आखिरकार कार्रवाई करते हुए बकाया राजस्व की वसूली की। इस पूरी कार्रवाई के लिए जोन कमिश्नर खीरसागर नायक के नेतृत्व में टीम के प्रयासों की सराहना की गई है। नगर निगम आयुक्त विश्वदीप और उपायुक्त जागृति साहू ने टीम को बधाई देते हुए कहा कि इस वसूली से निगम के राजस्व में महत्वपूर्ण बढ़ोतरी होगी और भविष्य में ऐसे मामलों में भी सख्ती बरती जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *