बीजापुर। बीजापुर जिले के दक्षिणी क्षेत्र में सशस्त्र माओवादियों की मौजूदगी की सूचना के बाद सुरक्षा बलों ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया है। दक्षिण बस्तर इलाके में डीआरजी (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) की टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली हुई है।
इस दौरान शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे से डीआरजी जवानों और माओवादियों के बीच रुक-रुक कर मुठभेड़ जारी है। सर्च अभियान के दौरान अब तक मुठभेड़ स्थल से दो माओवादियों के शव बरामद किए गए हैं।
अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार, ऑपरेशन अभी जारी है, ऐसे में मुठभेड़ स्थल, अभियान में शामिल सुरक्षाबलों की संख्या और अन्य संवेदनशील जानकारियां फिलहाल साझा नहीं की जा रही हैं, ताकि जवानों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

