बिहार में NDA की ऐतिहासिक जीत, मुख्यमंत्री साय ने कहा – बिहार का जनादेश लोकतंत्र और सुशासन की जीत

रायपुर। बिहार में एनडीए की ऐतिहासिक जीत पर सीएम विष्णुदेव साय ने बिहार की जनता को धन्यवाद दिया है। सीएम ने ट्वीट कर कहा है कि दुनिया को लोकतंत्र की शिक्षा देने वाले बिहार का जनादेश लोकतंत्र और सुशासन की जीत है। बिहार की जनता ने यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को इस बार अन्य तमाम चुनावों से अधिक बड़ी जीत देकर चुना है।

सीएम साय ने कहा, ऐसा देखा जाता है कि कई बार सत्ता में रहने के बाद सत्ताधारी दल को ‘एंटी इंकम्बेंसी’ झेलना पड़ता है। भाजपा शासित राज्यों ने इस मिथक को भी तोड़ दिया है। भाजपा नीत गठबंधन ने यह साबित किया है कि जनता की उम्मीदों पर खरा उतरकर आप बार-बार आशीर्वाद पा सकते हैं। बिहार की जनता को धन्यवाद। बिहार में भी डबल इंजन की सरकार आगे और तेजी से प्रदेश का विकास करे, यही शुभकामना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *