8 जनवरी को मुख्यमंत्री निवास में जनदर्शन, सीएम विष्णुदेव साय करेंगे जनता से सीधा संवाद

रायपुर। मुख्यमंत्री निवास कार्यालय, रायपुर में 8 जनवरी (गुरुवार) को जनदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय प्रदेश की जनता से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनेंगे और समाधान की दिशा में पहल करेंगे।

जनदर्शन के अवसर पर मुख्यमंत्री आम नागरिकों से सीधे मुलाकात कर उनकी शिकायतों और मांगों पर चर्चा करेंगे। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि जनदर्शन में प्राप्त प्रत्येक आवेदन पर संवेदनशीलता और प्राथमिकता के साथ त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनदर्शन शासन और जनता के बीच सेतु का कार्य करता है, जिसका उद्देश्य आम लोगों को समयबद्ध और प्रभावी समाधान उपलब्ध कराना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *