गरियाबंद। प्रदेश में समर्थन मूल्य पर चल रही धान खरीदी के बीच पड़ोसी राज्यों से अवैध धान खपाने की कोशिशें लगातार जारी हैं। इसी क्रम में अमलीपदर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 611 कट्टा धान से भरे एक ट्रक को जब्त किया है।
देर रात मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने कांडेकेला के मक्का बाड़ी में दबिश दी, जहां से ट्रक में लोड 415 बोरी धान और बाड़ी में छिपाकर रखी गई 196 बोरी धान को बरामद किया गया। जब्त धान की कुल कीमत करीब साढ़े सात लाख रुपये आंकी गई है। इससे पहले भी पुलिस अवैध धान परिवहन के आधा दर्जन से अधिक वाहनों को पकड़ चुकी है।

