वनमंत्री केदार कश्यप पर मारपीट के आरोप लगे हैं। यह आरोप जगदलपुर सर्किट हाउस के संविदा कर्मचारी खितेंद्र पांडेय ने लगया है, खितेंद्र पांडेय ने कहा कि वनमंत्री ने मेरे साथ मारपीट किया है। जानकारी के अनुसार, वन मंत्री दौरे से लौटने के बाद सर्किट हाउस पहुंचे और दरवाजा देर से खुलने को लेकर नाराजगी जताई और मारपीट किया।
वन मंत्री केदार कश्यप पर आरोप
खितेंद्र ने कहा है कि 20 साल से सर्किट हाउस में काम कर रहा हूं, लेकिन इस तरह का व्यवहार उनके साथ किसी ने नही किया है। खितेंद्र शनिवार शाम को नाश्ता बना रहा था तभी उसे मंत्री के पीएसओ बुलाकर कमरे में ले गए और वन मंत्री ने कमरे का ताला समय पर नहीं खोलने पर खितेंद्र के साथ मारपीट की।
मंत्री केदार कश्यप से इस्तीफा की मांगा
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने जगदलपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि यह घटना चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के साथ निंदनीय है। दीपक बैज ने आरोप लगाए कि वन मंत्री द्वारा मारपीट का यह पहला मामला नहीं है, इससे पहले भी साल 2018 में वन मंत्री केदार कश्यप ने कोंडागांव सर्किट हाउस में मारपीट की थी।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध में शवयात्रा व पुतला दहन किया
कर्मचारी खितेन्द्र पांडे से बदसलूकी और मारपीट करने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध में रविवार को राज्यभर में वन मंत्री का शवयात्रा निकाला, नारेबाजी की और उनका पुतला फूंका। पुतला दहन करने पर कांग्रेसियों और पुलिस के बीच झड़प भी हुई। कार्यकर्ताओं ने कहा है कि कर्मचारी को न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा।
वन मंत्री केदार कश्यप का कांग्रेस पर पलटवार
आरोपों पर वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि कांग्रेस मुद्दा विहीन है। सोशल मीडिया के जरिए गलत जानकारी फैलाने का काम किया गया है, कांग्रेस के पास केवल भ्रामक प्रचार करने का काम बच गया है, जिस तरह की घटना की बात कहीं जा रही है ऐसी कोई घटना हुआ ही नहीं है।

