रायपुर। छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद अब खात्मे की कगार पर है. सुरक्षा बलों ने नक्लियों की मांद में घुसकर कई बड़े माओवादी लीडरों को भी ढेर कर दिया है. साथ ही सरकार की पुनर्वास योजना से प्रभावित होकर माओवादी लगातार सरेंडर कर रहे हैं. नक्सल उन्मूलन में लगातार मिल रही सफलता का श्रेय लेने अब सरकार और विपक्ष में बयानबाजी तेज हो गई है. कांग्रेस का कहना है कि उनके बनाए गए रोडमैप पर बीजेपी काम कर रही है, जिसकी वजह से सफलता मिल रही है. विपक्ष के इस बयान पर अब डिप्टी सीएम अरुण साव ने जमकर पलटवार किया है.
डिप्टी सीएम साव ने कहा कि प्रदेश में लगातार नक्सलियों का सरेंडर हो रहा है, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के संकल्प का परिणाम है. राज्य सरकार इसी दिशा में निरंतर कार्य कर रही है और बस्तर क्षेत्र के लोगों के जीवन में खुशहाली लाने के प्रयास तेज किए गए हैं. उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सुरक्षा बलों की सटीक रणनीति के चलते बड़े-बड़े नक्सली न्यूट्रलाइज किए जा रहे हैं और आने वाले कुछ दिनों में बस्तर नक्सल मुक्त होगा.

