Skip to content
Sun, Feb 1, 2026
  • X
  • Facebook
  • Instagram
  • youtube
today36.com

today36.com

  • Home
  • प्रदेश
  • एंटरटेनमेंट
  • देश
  • दुनिया
  • खेल
  • धर्म
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • विसुअल स्टोरी
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • 1 जनवरी से बदली रेल समय-सारणी: बिलासपुर जोन की 63 ट्रेनों के समय में संशोधन

1 जनवरी से बदली रेल समय-सारणी: बिलासपुर जोन की 63 ट्रेनों के समय में संशोधन

Desk ReporterJanuary 1, 2026

रायपुर। नववर्ष की शुरुआत के साथ भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए नई समय-सारणी लागू कर दी है। 1 जनवरी 2026 से दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के बिलासपुर जोन से होकर गुजरने वाली एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनों के परिचालन समय में आंशिक बदलाव किया गया है। नई समय-सारणी के तहत 63 ट्रेनों के समय में 5 मिनट से 25 मिनट तक का संशोधन किया गया है। रेलवे प्रशासन का कहना है कि इससे ट्रेनों की औसत गति बढ़ेगी और यात्रियों का समय बचेगा।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, संशोधित समय-सारणी में अप और डाउन दिशा की कुल 55 एक्सप्रेस और 8 पैसेंजर ट्रेनें शामिल हैं। यह बदलाव सभी स्टेशनों पर लागू नहीं होगा, बल्कि चुनिंदा स्टेशनों पर ही ट्रेनों के आगमन और प्रस्थान समय में परिवर्तन किया गया है। शेष स्टेशनों पर ट्रेनों की समय-सारणी पूर्ववत रहेगी।

इंफ्रास्ट्रक्चर विकास के चलते होता है समय-सारणी में संशोधन

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे प्रशासन ने बताया कि हर वर्ष रेलखंडों और स्टेशनों पर विभिन्न इंफ्रास्ट्रक्चर विकास कार्य किए जाते हैं। इनमें नई रेल लाइन बिछाना, ट्रैक का दोहरीकरण, सिग्नल सिस्टम का आधुनिकीकरण, प्लेटफॉर्म विस्तार और यार्ड रिमॉडलिंग जैसे कार्य शामिल हैं। इन कार्यों के पूरा होने से ट्रेनों की परिचालन क्षमता और गति में सुधार होता है, जिसके अनुसार समय-सारणी में बदलाव जरूरी हो जाता है।

रेलवे के अनुसार, 2026 की नई समय-सारणी भी इसी प्रक्रिया का हिस्सा है। इसके चलते कई सेक्शनों में मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों के कुल यात्रा समय में 10 से 25 मिनट तक की कमी आएगी, जबकि पैसेंजर ट्रेनों के समय में 5 से 20 मिनट तक की बचत होने की संभावना है।

यात्रियों से समय-सारणी जांचने की अपील

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से आग्रह किया है कि वे यात्रा से पहले 1 जनवरी 2026 से लागू नई समय-सारणी की जानकारी जरूर प्राप्त करें। अद्यतन समय की जानकारी न होने पर यात्रियों को असुविधा हो सकती है। यात्री अपने नजदीकी स्टेशन, रेलवे पूछताछ केंद्र, या रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट और हेल्पलाइन के माध्यम से ट्रेनों के बदले हुए समय की जानकारी ले सकते हैं।

छत्तीसगढ़

Post navigation

⟵ केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से की मुलाकात
मुख्यमंत्री की उपस्थिति में हेल्थ केयर में कौशल विकास हेतु सत्य साईं हेल्थ एंड एजुकेशन ट्रस्ट के साथ एमओयू ⟶

Related Posts

मृत्योपरांत अंगदान को सम्मान देने की पहल: विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने सीएम साय को लिखा पत्र

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने राज्य में अंगदान को प्रोत्साहन देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण और मानवीय…

साहित्य उत्सव के आयोजन के लिए सलाहकार समिति का गठन

रायपुर।  अगले वर्ष 23 जनवरी से नवा रायपुर में होने वाले रायपुर साहित्य उत्सव के लिए राज्य शासन ने सलाहकार…

रायपुर रेंज के आरक्षक भर्ती का परिणाम घोषित

रायपुर। जिला पुलिस बल आरक्षक संवर्ग भर्ती वर्ष 2023-24 के तहत रायपुर रेंज में हुई भर्ती प्रक्रिया पूरी हो गई है।…

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • केंद्रीय बजट 2026-27: विकसित भारत की दिशा में ऐतिहासिक कदम- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • मिडिल क्लास को बजट में लगा झटका: टैक्स स्लैब जस के तस, 12.2 लाख करोड़ के विकास कार्यों और 7 नए हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर का ऐलान
  • पुलिस मुठभेड़ के बाद 8 डकैत गिरफ्तार, जवाबी फायरिंग में एक आरोपी घायल
  • BJP दफ्तर में तीन माह बाद फिर शुरू होगा सहयोग केंद्र, 3 से 6 फरवरी तक मंत्री सुनेंगे समस्याएं
  • डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा – आम बजट में छत्तीसगढ़ को मिल सकती है बड़ी सौगात

Recent Comments

No comments to show.

Archives

  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025

Categories

  • Big News
  • Breaking
  • Uncategorized
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • प्रदेश
  • बिज़नेस
  • रायपुर शहर

Trending Posts

View All
1
छत्तीसगढ़

केंद्रीय बजट 2026-27: विकसित भारत की दिशा में ऐतिहासिक कदम- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

Desk ReporterFebruary 1, 2026

रायपुर।  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय बजट 2026-27 पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि…

2
छत्तीसगढ़

मिडिल क्लास को बजट में लगा झटका: टैक्स स्लैब जस के तस, 12.2 लाख करोड़ के विकास कार्यों और 7 नए हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर का ऐलान

Desk ReporterFebruary 1, 2026February 1, 2026

नई दिल्ली।वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण निर्मला सीतारमण रिकॉर्ड लगातर 9वीं बार बजट पेश किया। 85…

3
Big NewsBreakingछत्तीसगढ़प्रदेश

पुलिस मुठभेड़ के बाद 8 डकैत गिरफ्तार, जवाबी फायरिंग में एक आरोपी घायल

Desk ReporterFebruary 1, 2026

जांजगीर-चांपा। जिले में आतंक का पर्याय बने डकैतों और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ में…

4
छत्तीसगढ़

BJP दफ्तर में तीन माह बाद फिर शुरू होगा सहयोग केंद्र, 3 से 6 फरवरी तक मंत्री सुनेंगे समस्याएं

Desk ReporterFebruary 1, 2026

रायपुर। भाजपा के राष्ट्रीय नेताओं ने प्रदेश के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ उनके क्षेत्र की जनता…

  • X
  • Facebook
  • Instagram
  • youtube
ओनर एंड एडिटर : दीपा सोनवानी
पता : गुढ़ियारी, रायपुर छत्तीसगढ़
मोबाइल नं.: 9584886000
ई-मेल : today36network@gmail.com
Copyright © 2026 today36.com | Extensive News by Ascendoor | Powered by WordPress.